सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान सीएम धामी ने प्रधानमंत्री को मां सुरकंडा देवी की प्रतिकृति भेंट कर आशीर्वाद स्वरूप सम्मान व्यक्त किया।
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड की पारंपरिक पहचान को दर्शाते हुए बद्री गाय का घी, पहाड़ी क्षेत्रों में उत्पादित पांच प्रकार के राजमा और शहद भी प्रधानमंत्री को भेंट किए।
दिल्ली दौरे पर पहुंचे सीएम धामी ने प्रधानमंत्री से विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया और उन्हें रामनवमी के पावन अवसर पर शुभकामनाएं भी दीं। यह मुलाकात शिष्टाचार के साथ-साथ राज्य से जुड़े मुद्दों पर संवाद का भी अवसर रही।

