Saturday, April 25, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डस्‍पीकर ऋतु खंडूड़ी ने गठित की जांच कमेटी, कहा- न खाऊंगी न...

स्‍पीकर ऋतु खंडूड़ी ने गठित की जांच कमेटी, कहा- न खाऊंगी न खाने दूंगी

देहरादून: । विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण देहरादून पहुंच चुकीं हैं। इस संबंध में पत्रकार वार्ता में उन्‍होंने कहा कि भर्ती मामले में जांच कमेटी गठित कर दी गई है। साथ ही विधानसभा सचिव मुकेश सिंघवाल को अवकाश पर भेज दिया है।

विधानसभा की भर्तियों के प्रकरण की जांच के लिए विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने तीन सदस्यीय विशेषज्ञ समिति गठित की है। समिति में पूर्व आइएएस डीके कोटिया अध्यक्ष और सुरेंद्र सिंह रावत व अवनींद्र नयाल सदस्य होंगे। समिति एक माह में रिपोर्ट देगी। जांच होने तक सचिव विधानसभा मुकेश सिंघल को छुट्टी पर भेजा गया है।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वर्ष 2012 से 2022 तक की नियुक्तियों की समिति जांच करेगी। इसके अलावा 2000 से 2011 तक उत्‍तर प्रदेश की नियामवली थी। इसे भी जांच के दायरे में लाया जाएगा। आगामी भर्तियों के लिए इस समिति की रिपोर्ट जरूरी है, इसी आधार पर आगे के नियम तय होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments