देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज से 21 सितंबर तक मध्य प्रदेश व राजस्थान के भ्रमण पर रहेंगे, इस दौरान वह विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री धामी आज दोपहर मध्य प्रदेश पहुंचेंगे और वहां खुरई, हडकल खाती, ढाना में जनसभा को संबोधित करेंगे। कल 20 सितंबर को उनका राजस्थान के विधानसभा क्षेत्र डांग, रामगंज मंडी, सांगोद व लडपुरा में एक के बाद एक सभाओं को संबोधित करने का कार्यक्रम है। कोटा में रात्रि विश्राम करने के बाद मुख्यमंत्री 21 सितंबर की शाम को देहरादून लौटेंगे।
21 सितंबर तक मध्य प्रदेश व राजस्थान के भ्रमण पर रहेंगे सीएम धामी
RELATED ARTICLES

