Thursday, October 29, 2026
Homeखास खबरदेशभक्ति के रंग में रंगा उत्तराखंड, राज्यपाल ने किया ध्वजारोहण, परेड की...

देशभक्ति के रंग में रंगा उत्तराखंड, राज्यपाल ने किया ध्वजारोहण, परेड की सलामी ली

देहरादून : उत्तराखंड में 70वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी देहरादून के परेड मैदान में आयोजित किया गया। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस कार्मिकों और मुख्यमंत्री उत्कृष्ट एवं सुशासन पुरस्कार से आला नौकरशाहों समेत 25 कार्मिकों को सम्मानित किया गया। वहीं, हरिद्वार स्थित पतंजलि योगपीठ में योग गुरु रामदेव और अचार्य बालकृष्ण ने ध्वजारोहण किया। इसके साथ ही सभी जिलों में प्रभारी मंत्रियों और जिलाधिकारियों ने जिला मुख्यालयों में ध्वजारोहण किया।

पूरा देश आज 70वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। चारों ओर देशभक्ति के गीत गूंज रहे हैं। स्कूलों में बच्चों ने प्रभात फेरियां निकालकर देशभक्ति की शानदार प्रस्तुतियां दी। इसके साथ ही आकर्षक झांकियां भी निकाली गर्इं। सड़कों पर निकली बच्चों की प्रभात फेरियां जोश और जज्बे से भरी हुर्इं नजर आर्इ। चारों ओर भारत मां की जय के नारे गूंज उठे।

देहरादून के परेड मैदान में आयोजित समारोह में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने राष्ट्रीय ध्वजारोहण के गणतंत्र दिवस पर परेड मैदान में आयोजित समारोह में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के साथ मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, मुख्य सचिव अनिल रतूड़ी समेत तमाम आलाअधिकारी मौजूद रहे। ध्वजारोहण के बाद जवानों समेत एनसीसी टुकड़ियों ने मार्चपास्ट करते हुए राज्यपाल को सलामी दी। विभिन्न महकमों ने कार्यक्रमों, योजनाओं और नीतियों पर आधारित झांकियों का भी प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर राज्यपाल ने अग्निशमन एवं आपात सेवा, राज्य में नियुक्त सेवानिवृत्त अग्निशमन अधिकारियों माणिक लाल शर्मा व हरीश गिरी को सराहनीय सेवा अग्निशमन सेवा पदक प्रदान किए गए। उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस उपाधीक्षक वीरेंद्र सिंह रावत, उपाधीक्षक प्रकाशचंद्र देवली, धन सिंह तोमर, महेश चंद्र, निरीक्षक रमेश कुमार पाल, प्लाटून कमांडर राजेंद्र सिंह नेगी को राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक से नवाजा गया।

पुलिस महानिरीक्षक संजय गुंज्याल सहित अनेक पुलिस कर्मी हुए सम्मानित 

विशिष्ट कार्य के लिए पुलिस महानिरीक्षक संजय गुंज्याल, अपर पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह, निरीक्षक एसडीआरएफ संजय उप्रेती, उपनिरीक्षक सतीश शर्मा, मनोज सिंह रावत, लीडिंग फायरमैन रवि चौहान, रोशन कोठारी, आरक्षी वीरेंद्र प्रसाद काला, सूर्यकांत उनियाल, मनोज जोशी, विजेंद्र कुडिय़ाल, फायरमैन प्रवीण सिंह, योगेश रावत, आरक्षी सुशील कुमार व दिगंबर सिंह को राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किया गया।

सुशासन पुरस्कार से 25 सम्मानित 

मुख्यमंत्री उत्कृष्टता व सुशासन पुरस्कार-2018 से प्रमुख सचिव उद्योग मनीषा पंवार, निदेशक उद्योग सुधीरचंद्र नौटियाल, उप महाप्रबंधक उद्योग अनुपम द्विवेदी, महाप्रबंधक सिडकुल झरना कमठान, उपनिदेशक उद्योग शैली डबराल, सहायक महाप्रबंधक राखी को सामूहिक श्रेणी में इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन के लिए नवाजा गया। आयुष सचिव आरके सुधांशु, निदेशक आयुष प्रो अरुण कुमार त्रिपाठी, आटीडीए निदेशक अमित सिन्हा, जिलाधिकारी देहरादून एसएस मुरुगेशन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती को सामूहिक श्रेणी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन के लिए उक्त पुरस्कार दिया गया।

कोसी रूपांतरण कार्य श्रेणी में तत्कालीन जिलाधिकारी अल्मोड़ा ईवा आशीष व केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्य के लिए तत्कालीन उप जिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान को भी उक्त पुरस्कार प्रदान किए गए। व्यक्तिगत श्रेणी में उक्त पुरस्कार एमडीडीए उपाध्यक्ष डॉ आशीष कुमार श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी चतर सिंह चौहान, वन संरक्षक पीके पात्रो, अधिशासी अभियंता नमिता रमोला, खंड विकास अधिकारी मनविंदर कौर, डॉ भोला झा, एसडीआरएफ निरीक्षक विकास पुंडीर, वरिष्ठ तकनीकी निदेशक अरविंद दधिचि, अरुण शर्मा, कांस्टेबल नागरिक पुलिस मनोज बेनीवाल, केयर टेकर महिला कल्याण विभाग दुष्यत कुमार सिंह व सफाई कर्मचारी ऊषा देवी को सम्मानित किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments