
देहरादून। संवाददाता। वैलेंटाइन डे पर आज बजरंगदल द्वारा पूरे शहर में सावधानी की दृष्टि व अश्लीलता के खिलाफ सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए लैंसडाउन चौक पर वेलेनटाइन डे का पुतला दहन किया गया।
महानगर संयोजक संजीव बालियान व विहिप जिला मंत्री राजेन्द्र राजपूत के नेतृत्व मे चलाया गये इस अभियान में लैसंडाउन चौक पर वेलेनटाइन डे का पुतला दहन करने के बाद संगठन कार्यकर्ता गांधी पार्कए एम डी डी ए पार्क राजपुरए डियर पार्क ए साईं मंदिर के पीछे का क्षेत्रए झील क्लेमनटाउन आदि जगहों पर बजरंगदल के द्वारा सघन अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान बजरंग दल कार्यकर्ताओं के पास स्लोगन लिखी तख्तियाँ थीए जिसमे बेटी बचाओ संस्कृति बचाओए वेलेनटाईन के नाम पर अश्लीलता नही सहेगेए पाश्चात्यीकरण बंद करो जैसे नारे लिखे गये थे। सैकड़ों की संख्या मे कार्यकर्ता द्वारा एकत्र होकर अलग अलग टुकडियो के माध्यम से अभियान चलाया गया। इस अवसर पर बजरंग दल विभाग संयोजक विकास वर्मा ने कहा जिस प्रकार आज हिन्दू बेटियों का शोषण आम बात हो गई उसमे ऐसे फूहड और अश्लील वेलेनटाइन जैसे विदेशी पर्व पूरी भूमिका निभा रहे है।
भारतवर्ष की पहचान उसकी संस्कृति और चरित्र है जिसे विदेशों मे स्वीकार किया जा रहा है उसके विपरीत भारत के ऐसी घिनौनी वेलेनटाइन के नाम पर अश्लीलता थोपी जा रही जो संगठन और हिन्दू समाज कदापि स्वीकार नही करेगा वर्तमान समय मे भारत को विश्वगुरु बनाने मे उसकी संस्कृति और सनातन धर्म ही है जिनकी रक्षा हम अपने रक्त की अन्तिम बूंद देकर भी करेंगे उन्होने कहा कि बजरंगदल की चेतावनी के बाद किसी भी पार्क में ऐसी स्थिति नहीं बनी जहां कोई युवक युवती आपत्तिजनक स्थिति मे मिले हो। विरोध प्रदर्शन मे प्रांत पदाधिकारी संतोष रावतए दुर्गावाहिनी संह संयोजिका स्वाति शर्माए दर्शन लाल भंम्भए हरीश कोहली सहित अन्य सैकड़ों युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

.jpeg)
.jpeg)

