Tuesday, October 27, 2026
Homeपिथौरागढ़दिगरा-मुवानी में उद्यमिता विकास प्रशिक्षण, युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार के अवसरों...

दिगरा-मुवानी में उद्यमिता विकास प्रशिक्षण, युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार के अवसरों की दी जानकारी

पिथौरागढ़। सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के कनालीछीना विकासखंड की ग्रामसभा दिगरा-मुवानी में ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दो दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। 24 और 25 अक्टूबर 2026 को आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न उद्यमिता योजनाओं, बैंक ऋण, सब्सिडी और स्थानीय स्तर पर रोजगार शुरू करने के अवसरों की जानकारी दी गई।

उद्योग निदेशालय, उत्तराखंड शासन के तत्वावधान में जिला उद्योग केंद्र पिथौरागढ़ के प्रायोजन और उपलब्धि सामाजिक एवं स्वैच्छिक समिति के माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाना और पलायन पर अंकुश लगाने के प्रयासों को गति देना रहा।

सरकारी योजनाओं और ऋण प्रक्रिया की दी जानकारी

प्रशिक्षण सत्र में जिला उद्योग केंद्र पिथौरागढ़ की सहायक प्रबंधक रिचा पांडेय ने प्रतिभागियों को एमएसएमई (MSME), स्टार्टअप इंडिया, बैंक ऋण, सब्सिडी, प्रशिक्षण सुविधाओं और आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर अपना उद्यम स्थापित करने के लिए प्रेरित किया।

स्थानीय संसाधनों से रोजगार सृजन पर जोर

संस्था के अध्यक्ष नरेंद्र उपाध्याय ने कहा कि ग्रामीण युवा स्थानीय संसाधनों और उत्पादों के आधार पर कई तरह के उद्यम स्थापित कर सकते हैं। इनमें जैविक खेती, बकरी पालन, मुर्गी पालन, मधुमक्खी पालन, मत्स्य पालन, पशुपालन, हस्तशिल्प और होमस्टे जैसे व्यवसाय प्रमुख हैं।

उन्होंने कहा कि स्थानीय संसाधनों पर आधारित उद्यमों से ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और गांवों में ही रोजगार के नए अवसर विकसित होंगे। उन्होंने युवाओं से सरकारी योजनाओं के तहत उपलब्ध प्रशिक्षण, बैंक ऋण और सब्सिडी की सुविधाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।

पलायन रोकने के लिए युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल

संस्था के सचिव अरविंद सिंह ज्याला ने कहा कि सीमांत क्षेत्रों में पलायन रोकने के लिए युवाओं को स्वावलंबी बनाना और उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना जरूरी है। संस्था का उद्देश्य ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं से जोड़कर स्वरोजगार के प्रति प्रेरित करना और स्थानीय स्तर पर आजीविका के साधन विकसित करने में सहयोग देना है।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान दिगरा-मुवानी जगत सिंह सामंत, क्षेत्र पंचायत सदस्य राहुल कुमार सहित उपलब्धि सामाजिक एवं स्वैच्छिक समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments