Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरकश्मीरियों के जख्म को हल्का करने का काम किया मोदी सरकार ने

कश्मीरियों के जख्म को हल्का करने का काम किया मोदी सरकार ने


देहरादून। संवाददाता। केंद्र सरकार के इस फैसले को लेकर कश्मीरियों में भी जबरदस्त उत्साह है। सन 1947 में जम्मू-कश्मीर मुजफ्फराबाद वर्तमान में पाकिस्तान से देहरादून के डोईवाला में बसे कश्मीरियों ने इस फैसले की सराहना की है।

90 वर्षीय सीतादेवी भसीन और 80 वर्षीय उनके भाई गिरधारी लाल साहनी का कहना है कि 1947 के गदर में उनके पिता स्वर्गीय ईश्वर दास साहनी को अपने कपड़े का कारोबार छोड़कर परिवार के साथ जान बचाने को भागने के लिए मजबूर होना पड़ा था। तब वह छोटे थे। उन्होंने बताया कि जम्मू कश्मीर का वह क्षेत्र अब पाकिस्तान के कब्जे में है। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीरियों के जख्मों पर मरहम लगाने वाला फैसला किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments