Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरगैरसैंण में 7 दिसंबर से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र की तैयारियों...

गैरसैंण में 7 दिसंबर से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र की तैयारियों का विधान सभाध्यक्ष ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए ब्यवस्था दुरस्त रखने के विशेष निर्देश।

देहरादून (संवाददाता) :  गैरसैंण में होने वाले विधानसभा सत्र में किसी तरह की कोई कमी नहीं रह जाए। इसको लेकर मंगलवार को हुई बैठक में विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने विशेष निर्देश दिए। अग्रवाल ने अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि गैरसैंण में सत्र के दौरान किसी तरह की कोताही  बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने भराड़ीसैंण (गैरसैण) में 7 दिसंबर 2017 से शुरू होने वाले विधानसभा के तृतीय सत्र के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित किये जाने के संबंध में विधानसभा परिसर में शासन एवं विभागों के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की। विधानसभा अध्यक्ष द्वारा बैठक में विभिन्न विषयों पर गंभीरता से चर्चा की गयी जिसमें बिजली की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित होने के साथ जरनेटर और हाउस के अंदर हीटर की व्यवस्था होगी।

वाटर सप्लाई के लिए 1200 किलोलीटर के दो टैकों के अलावा 10 अतिरिक्त टैंक की व्यवस्था है जिससे 15,000 लोगों को पानी की आपूर्ति होनी है। विभाग के सचिव के अलावा अन्य तीन अधिकरियों के आने की बात की गयी है जिससे कम लोगों के होने से व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित हो पायेंगी। विधायकों एवं मंत्रियों के रहने के लिए विधानसभा भवन भराड़ीसैंण में 60 कमरे पूर्ण रूप से तैयार हैं।

अधिकारी, स्टाफ और मीडिया के लिए गैरसैंण, कर्णप्रयाग, आदिबद्री, गौचर और कालेश्वर के गढ़वाल मंडल विकास के गेस्ट हाउस एवं लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस को जिलाधिकारी स्तर से रोक दिया गया है। बर्फ गिरने पर सड़क में यातायात सुचारू करने के लिए दो कटर की व्यवस्था की गयी है। स्पीकर द्वारा वाईफाई एवं नेटवर्क व्यवस्था सुचारू रूप से रखने के लिए सख्त निर्देश दिये गये।

उन्होंने कहा कि इंटरनेट व्यवस्था ठीक न होने के कारण सदन भी प्रभावित होता रहता है एवं मीडिया के लिए भी यह समस्या का विषय है। सत्र के दौरान गैरसैण में उपस्थित सभी मंत्री, विधायक, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खाने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी चमोली को अपने स्तर से कूपन व्यवस्था करने को कहा गया है। साथ ही कुमाऊं मंडल एवं गढ़वाल मंडल विकास निगम को आपसी सांमजस्य से खाने की व्यवस्था को ठीक से करने के लिए कहा गया।

अग्रवाल ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देते हुए कहा कि शीतकालीन समय होने के कारण ठंड को देखते हुए डाक्टर की विधिवत व्यवस्था, सभी सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्य केद्रों को अलर्ट रखने पर जोर दिया। साथ ही इमरजेंसी के लिए स्वास्य मोबाइल वैन 108 की उचित व्यवस्था और हेलीकॉप्टर सेवा की बात कही गयी। अस्थायी एवं मोबाइल टायलेट की व्यवस्था को गंभीरता से लिया गया।

उन्होंने सभी से सहयोग की बात कही और बैठक में जिन भी विषयों पर विर्मश किया गया, उन्हें जमीन स्तर पर सार्थक बनाने के लिए कहा गया। बैठक में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह,अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश ,अपर प्रमुख सचिव राज्य संपत्ति विभाग, सभी विभागों के प्रमुख सचिव सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments