Tuesday, July 7, 2026
Homeदेहरादूनउत्तराखंड के इतिहास में नया रिकॉर्ड, राज्यपाल गुरमीत सिंह बने सबसे लंबे...

उत्तराखंड के इतिहास में नया रिकॉर्ड, राज्यपाल गुरमीत सिंह बने सबसे लंबे कार्यकाल वाले गवर्नर

देहरादून: उत्तराखंड के राजनीतिक और संवैधानिक इतिहास में सोमवार, छह जुलाई का दिन ऐतिहासिक बन गया। प्रदेश के वर्तमान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) राज्य के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले राज्यपाल बन गए हैं। उन्होंने पूर्व राज्यपाल सुदर्शन अग्रवाल के करीब 19 साल पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए यह नया कीर्तिमान अपने नाम किया।

इससे पहले उत्तराखंड में सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड पूर्व राज्यपाल सुदर्शन अग्रवाल के नाम दर्ज था। उन्होंने आठ जनवरी 2003 को राज्यपाल पद की जिम्मेदारी संभाली थी और 28 अक्टूबर 2007 तक कुल 1,755 दिनों तक इस पद पर रहे थे।

वर्तमान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने 15 सितंबर 2021 को उत्तराखंड के आठवें राज्यपाल के रूप में शपथ ली थी। रविवार को उन्होंने अपने कार्यकाल के 1,755 दिन पूरे किए और सोमवार से उनका 1,756वां दिन शुरू होते ही वह राज्य के इतिहास में सबसे अधिक समय तक सेवा देने वाले राज्यपाल बन गए।

देवभूमि और वीरभूमि के रूप में पहचाने जाने वाले उत्तराखंड के लिए यह उपलब्धि विशेष महत्व रखती है। सैन्य पृष्ठभूमि से आने वाले राज्यपाल गुरमीत सिंह के नाम यह रिकॉर्ड दर्ज होना प्रदेश के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है।

सितंबर 2021 में कार्यभार संभालने के बाद से राज्यपाल गुरमीत सिंह सीमांत क्षेत्रों के विकास, रिवर्स पलायन, महिला सशक्तीकरण और उच्च शिक्षा की गुणवत्ता सुधार जैसे विषयों पर लगातार सक्रिय रहे हैं। उनके कार्यकाल में राज्य के विभिन्न सामाजिक और विकासात्मक मुद्दों पर विशेष फोकस देखने को मिला है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments