Friday, October 30, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डगंगा किनारे टापू में फंसा राजस्‍थान का एक युवक, जल पुलिस ने...

गंगा किनारे टापू में फंसा राजस्‍थान का एक युवक, जल पुलिस ने किया रेस्क्यू

ऋषिकेश: मुनिकीरेती गंगा तट पर बैठा एक युवक हवा के तेज झोंके की चपेट में आकर गंगा में गिरा और वह बहते हुए गंगा पार पहुंच गया। जहां वह टापू में फंस गया। जल पुलिस की टीम ने रेस्क्यू कर इस व्यक्ति को सकुशल निकाला।

थाना मुनिकीरेती के दयानंद आश्रम के समीप शुक्रवार की सुबह राजस्थान निवासी एक व्यक्ति गंगा किनारे बैठा था। तेज हवा के झोंके के कारण वह अपना संतुलन खो बैठा और गंगा में बहने लगा। गंगा में बहते हुए यह व्यक्ति गंगा के पार राजाजी टाइगर रिजर्व की गौहरी रेंज क्षेत्र के जंगल में टापू तक पहुंच गया। नदी के किनारे एक भारी पेड़ की जड़ को पकड़कर वह गंगा के बहाव के साथ बहने से बच गया। प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया शुक्रवार की सुबह छह बजे इस बात की सूचना मिली।

जिसके बाद जल पुलिस मुनिकीरेती की टीम मौके पर पहुंची। राफ्ट की सहायता से टीम गंगा पार पहुंची। इस व्यक्ति को सकुशल वापस इस पार लाया गया। पुलिस के मुताबिक भीम सिंह (27 वर्ष) उत्तर बलवंत सिंह निवासी आवलोम जनपद जोधपुर राजस्थान बीते गुरुवार को यहां घूमने आया था।

रेस्क्यू टीम में जल पुलिस के जवाब सुभाष ध्यानी, बृजेश चौहान, पुष्कर रावत, महेंद्र चौधरी और स्थानीय राफ्टिंग गाइड राहुल शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments