Friday, April 24, 2026
Homeदेहरादूनपर्वतीय जिलों में मौसम का येलो अलर्ट, 50 किमी/घंटा की रफ्तार से...

पर्वतीय जिलों में मौसम का येलो अलर्ट, 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेगी आंधी

देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में मंगलवार को भी मौसम का मिजाज बदला रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 31 मार्च को चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ हिस्सों में बिजली चमकने के साथ तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पूर्वानुमान के मुताबिक इन क्षेत्रों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चल सकता है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है।

आगे के दिनों की बात करें तो पांच अप्रैल तक पर्वतीय इलाकों में मौसम का यही बदला हुआ रुख जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने खासकर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments