Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनमां वैष्णें देवी गुफा में हुआ श्री दुर्गा सप्तशती पाठ

मां वैष्णें देवी गुफा में हुआ श्री दुर्गा सप्तशती पाठ


देहरादून। संवाददाता। माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर देहरादून में आज विशेष पूजा अर्चना के बाद श्री दुर्गा सप्तशती पाठ, भजन कीर्तन, सांयकालीन विशेष श्रृंगार, आरती की गई।

मंदिर के संस्थापक आध्यात्मिक गुरु आचार्य बिपिन जोशी ने देश के चहुमुखी विकास, भारत को पुनःविश्वगुरु और विकसित राष्ट्र बनाने के लिए अपने मताधिकार का सही उपयोग करने का आह्वान किया। भजन मंडली ने माँ मुरादे पूरी कर दे हलुवा बाटूंगी.. माँ की हर बात निराली है३आ माँ आ तुझे दिल से पुकारा३जैसे सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी। आज के कार्यक्रम में डा. मथुरा दत्त जोशी, भगवती जोशी, गीता जोशी, पंडित भरत जोशी, पंडित अरविंद नौटियाल, पंडित दीपेंद्र नौटियाल का विशेष सहयोग रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments