Saturday, April 25, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डहरिद्वार जिले के गैंडीखाता गुज्जर बस्ती में मिले 98 जमाती; पूरा गांव...

हरिद्वार जिले के गैंडीखाता गुज्जर बस्ती में मिले 98 जमाती; पूरा गांव हुआ सील,जमातियों को किया होम क्वारिनटाईन

हरिद्वार : जिले के गैंडी खाता गुज्जर बस्ती में बहुत बड़ी संख्या में जमातियों के मिलने के बाद पूरा का पूरा गांव सील कर दिया गया है तथा आवाजाही पर भी पूरी तरीके से प्रतिबंध लगा दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस की टीम को यहां बीती रात दिल्ली और देवबंद के साथ-साथ अलग-अलग जगहों से लौट कर आए 98 जमाती मिले हैं। इसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और सभी जमातियों को होम क्वारिनटाईन कर दिया गया है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक इस गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। बताया जा रहा है कि बीती रात पुलिस अधिकारियों ने गुज्जर बस्ती में कैंप लगवाएं।

हरिद्वार जिले के गैंडीखाता गुज्जर बस्ती में सूचना पर पहुँची पुलिस ने गाँव में बड़ी संख्या में जमातियों को देखा। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पूरे गाँव को ही सील कर दिया। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी लोगों के सैंपल लेकर जाँच के लिए भेज दिए हैं। इतना ही नहीं, गाँव से कोई बाहर न जा सके और गाँव में कोई अंदर न प्रवेश करे, इसके लिए गाँव के बाहर कैंप लगाकर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।

श्यामपुर थाने के थानाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस प्रशासन की टीम को जानकारी मिली थी कि गैंडीखाता गुज्जर बस्ती में दिल्ली, देवबंद और अन्य स्थानों से लौटकर सैकड़ों जमाती आए हैं। इस जानकारी के बाद तत्काल पुलिस स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ गाँव में पहुँची तो यह जानकारी सही पाई गई। थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि पूरे गाँव में 98 जमाती पाए गए। इसके बाद गाँव के सभी लोगों को घर में ही क्वारंटीन कर दिया गया। साथ ही पूरे गाँव को एहतियात के तौर पर सील कर दिया गया।

दिल्ली निजामुद्दीन की घटना के बाद से ही लगातार उत्तराखंड पुलिस को अलग-अलग स्थानों पर तबलीगी जमात के लोगों के होने की सूचनाएँ मिल रही हैं। इन्हें गँभीरता से लेते हुए पुलिस ने मुस्लिम आबादी वाले थानों में सेक्टर मैजिस्ट्रेट और स्वास्थ्य विभाग की टीमों को तैनात किया है ताकि सूचना मिलते ही ऐसे लोगों की जाँच करके तत्काल क्‍वारंटाइन किया जा सके।

इससे पहले भी पुलिस ने बहादराबाद के बौंगला गाँव स्थित आर्य इंटर कॉलेज में करीब 40 लोगों को क्वारंटाइन किया हुआ है। वहीं ज्वालापुर के मोहल्ला तेलियान कैथवाड़ा से एक जमात मरकज से होकर अंबाला गई थी। इसके बाद जमात वापस ज्वालापुर लौटकर आई। जानकारी मिलने पर पुलिस ने जमात के लोगों के साथ दो ड्राइवरों को भी क्वारंटाइन किया गया था। निजामुद्दीन मरकज से लौटे जमातियों को घर में ठहराने और इसकी जानकारी छिपाने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments