हरिद्वार। धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। कॉलेज परिसर में ठहरी पीएसी की एक कंपनी के दौरान शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी जवान आदिल मलबे में दब गया। घटना के बाद कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप सिंह और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जवान को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए तत्काल बचाव अभियान शुरू किया गया। पुलिस और आपदा राहत दल ने मलबा हटाकर जवान को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया।
बाद में आपदा राहत दल और एसडीआरएफ की टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर मलबे में दबे जवान आदिल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
अचानक हुए हादसे के बाद कॉलेज परिसर में मौजूद पीएसी जवानों में भी हलचल मच गई। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर रहकर बचाव अभियान की निगरानी की। शौचालय का हिस्सा अचानक ढहने के कारणों की जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

.jpeg)
.jpeg)

