Monday, October 5, 2026
Homeऊधमसिंहनगरझनकट में सीएम धामी ने रुकवाया काफिला, सड़क किनारे खड़े लोगों से...

झनकट में सीएम धामी ने रुकवाया काफिला, सड़क किनारे खड़े लोगों से सुनी समस्याएं

उधमसिंह नगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार सुबह नानकमता में आयोजित कार्यक्रम में जाते समय झनकट में सड़क किनारे खड़े लोगों को देखकर अपना काफिला रुकवा दिया। मुख्यमंत्री वाहन से उतरकर सीधे लोगों के बीच पहुंचे और उनसे आत्मीय संवाद करते हुए उनकी समस्याएं व मांगें सुनीं।

इस दौरान स्थानीय लोगों ने विभिन्न समस्याओं से संबंधित प्रार्थना-पत्र मुख्यमंत्री को सौंपे। मुख्यमंत्री ने स्वयं प्रार्थना-पत्रों को देखा और लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को समस्याओं पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री के अचानक काफिला रुकवाकर लोगों के बीच पहुंचने से स्थानीय लोग उत्साहित नजर आए। लोगों ने मुख्यमंत्री के सामने अपनी समस्याएं रखीं और उनके समाधान की उम्मीद जताई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जनता की समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। सरकार जनसेवा के लिए सदैव आमजन के साथ खड़ी है और लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments