रूड़की। उत्तराखंड में पारा गिरने से लगातार ठंड में इजाफा हो रहा है। इसके चलते हरिद्वार के मुख्य शिक्षा अधिकारी ने कक्षा एक से आठ तक के सभी सरकारी, गैर सरकारी, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड से सम्बद्ध सभी स्कूलों में 27 दिसंबर को एक दिन का अवकाश घोषित कर दिया है।
तीन दिन में आठ डिग्री गिरा पारा
ठंड का आलम ये है कि रुड़की में तीन दिन में अधिकतम पारा आठ डिग्री सेल्सियस गिर गया है, वहीं न्यूनतम में भी तीन डिग्री की कमी दर्ज की गई। इसके चलते ठंड का असर बढ़ता ही जा रहा है। बढ़ती ठंड को देखते हुए बृहस्पतिवार को बाजारों में सामान्य दिनों की अपेक्षा कम चहल पहल नजर आई।
वहीं अधिकतर लोगों ने घरों से निकलना मुनासिब नहीं समझा। वहीं दूसरी ओर मुख्य कृषि अधिकारी विकेश यादव ने बताया कि बढ़ती ठंड गेहूं की फसल के लिए अच्छी होती है। क्योंकि जिस वर्ष ठंड अधिक होती है, उस वर्ष गेहूं की पैदावार अच्छी होती है, लेकिन ठंड के कारण गन्ने की छिलाई करने में किसानों को दिक्कतें भी होती हैं।

.jpeg)
.jpeg)

