संजय गुंज्याल पुलिस महानिरीक्षक कुम्भ द्वारा हीरो कम्पनी द्वारा चलित, अभियान we care शुभारंभ किया ।
जैसा कि वर्तमान में देवभूमि उत्तराखंड में महाकुम्भ का महापर्व चल रहा है इस देव् उत्सव में करोड़ो श्रद्धालुओं के मां गंगा के दर्शन को आते है वर्तमान में सम्पूर्ण विश्व मे कोविड संकटकाल से जूझ रहा है जिस से निपटने के लिए अनेक अनेक स्तरों पर विभिन्न अभियान ओर उपाय किये जा रहे हैं
कुम्भ मेला पुलिस द्वारा भी संक्रमण प्रसार को रोकने के लिए अनेक स्तरों पर कार्य किया जा रहा है इसी क्रम में आज हीरो कम्पनी के सहयोग से we care अभियान का शुभारंभ किया गया, जिसके तहत सम्पूर्ण कुम्भ क्षेत्र में हीरो कम्पनी द्वारा निशुल्क10 सेनेटाइज सेंटर बनाये जाएंगे , जिन्हें आवश्यकता पड़ने पर बढाया भी जा सकता है।
इस अवसर पर श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक कुम्भ के साथ ही हीरो कम्पनी से श्री यशपाल सरदाना एवम रवि यादव के अतिरिक्त अनेक पुलिस ऑफिसर उपस्थित रहे।
हीरो कम्पनी ने पुलिस ओर श्रद्धालुओं के सहायतार्थ आरम्भ किया we care अभियान
RELATED ARTICLES

