Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरशहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ से कुंभ को लेकर...

शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ से कुंभ को लेकर की मुलाकता

देहरादून। संवाददाता। प्रदेश के शहरी विकास एवं आवास मंत्री मदन कौशिक ने अपने लखनऊ भ्रमण कार्यक्रम के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान मंत्री मदन कौशिक ने आगामी हरिद्वार महाकुम्भ-2021 तैयारियों के संबंध में जानकारी दिया और उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित किए गए प्रयाग कुम्भ-2019 के अनुभवों का सहयोग प्राप्त के लिए अनुरोध किया।

मदन कौशिक ने बताया कि हरिद्वार महाकुम्भ-2021 में स्वच्छ कुम्भ, ग्रीन कुम्भ पर फोकस किया जायेगा और हरिद्वार महाकुम्भ-2021 पल्यूसन फ्री, फायर फ्री और वेस्ट फ्री बनाया जाएगा। मंत्री मदन कौशिक ने कहा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेवतृत्व होने वाले महाकुम्भ आयोजन की तैयारी में तेजी लाई जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments