Wednesday, April 29, 2026
Homeखास खबरउत्तराखंड में समूह ‘ग’ भर्ती परीक्षा स्थगित, 3 मई को होनी थी...

उत्तराखंड में समूह ‘ग’ भर्ती परीक्षा स्थगित, 3 मई को होनी थी परीक्षा

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने विशेष तकनीकी अर्हता (विभिन्न विभाग) के तहत आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षा को स्थगित कर दिया है। यह परीक्षा पहले 3 मई 2026 को प्रस्तावित थी।

आयोग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, समूह ‘ग’ के 57 पदों पर सीधी भर्ती के लिए यह परीक्षा आयोजित की जानी थी। लेकिन अपरिहार्य कारणों के चलते इसे अगली सूचना तक टाल दिया गया है।

आयोग ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे नई परीक्षा तिथि और अन्य अपडेट के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments