Thursday, October 22, 2026
Homeनैनीतालकम्युनिटी हॉल निर्माण में देरी पर विधायक तिलक राज बेहड़ का धरना,...

कम्युनिटी हॉल निर्माण में देरी पर विधायक तिलक राज बेहड़ का धरना, आश्वासन के बाद शुरू हुई लेआउट प्रक्रिया

करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले प्रस्तावित कम्युनिटी हॉल का निर्माण कार्य शुरू नहीं होने पर विधायक तिलक राज बेहड़ ने गुरुवार को मंडी परिषद मुख्यालय में धरना दिया। धरने के बाद विभागीय अधिकारियों ने निर्माण स्थल का लेआउट तैयार कराने की प्रक्रिया तत्काल शुरू कराई, जिसके बाद विधायक ने अपना धरना समाप्त कर दिया।

विधायक बेहड़ ने कहा कि आठ जुलाई को कम्युनिटी हॉल का भूमि पूजन किया गया था, लेकिन 15 दिन बीत जाने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार मंडी परिषद के अधिकारियों और कार्यदायी संस्था से संपर्क करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई और निर्माण स्थल का लेआउट तक तैयार नहीं कराया गया, जिससे पूरी परियोजना ठप पड़ी रही।

उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि को विकास कार्य शुरू कराने के लिए धरने पर बैठना पड़े, यह विभागीय कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। विधायक ने क्षेत्र में निर्माणाधीन अस्पताल के कार्यों की धीमी प्रगति पर भी नाराजगी जताते हुए परियोजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग की मांग की।

धरने के दौरान मंडी परिषद के अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि अब कम्युनिटी हॉल के निर्माण कार्य में किसी प्रकार की देरी नहीं होगी। आश्वासन मिलने के बाद विधायक ने धरना समाप्त कर दिया और उम्मीद जताई कि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्रवासियों को बहुप्रतीक्षित सुविधा मिल सकेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments