Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डनैनीताल जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में मोबाइल वैक्सीनेशन वैन पर जाकर लगवाएं...

नैनीताल जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में मोबाइल वैक्सीनेशन वैन पर जाकर लगवाएं कोरोना का टीका

हल्द्वानी। नैनीताल जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में सुस्त टीकाकरण की रफ्तार परेशानी बन रही है। अब भी अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों में लोग जागरूकता के अभाव में वैक्सीन नहीं लगवा रहे। इतना ही नहीं जहां, सड़कें या परिवहन की सुविधाएं नहीं है उन क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य विभाग को वैक्सीनेशन करने में परेशानी हो रही है। इधर, स्वास्थ्य महकमे ने दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले शारीरिक रूप से असमर्थ बुजुर्गों के टीकाकरण के लिए मोबाइल वैक्सीनेशन वैन दौड़ाने का फैसला लिया है। इसके लिए सबसे पहले मोबाइल वैक्सीनेशन टीम का गठन करना होगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी नैनीताल डा. भागीरथी जोशी ने इस संबंध में सभी प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को पत्र जारी किया है।

कर्मचारियों को प्रशिक्षित करना जरूरी

जिले द्वारा मोबाइल वैक्सीनेशन टीम का गठन किया जाएगा। साथ ही वैक्सीनेटर और वैरीफायर को कोविन पोर्टल के प्रयोग के लिए भी प्रशिक्षित किया जाना जरूरी होगा। प्रत्येक वैन में एईएफआई किट रखनी जरूरी होगी। जिसमें टीका लगाने के बाद संबंधित व्यक्ति में उत्पन्न होने वाली किसी प्रतिकूल परिस्थिति में उसे इलाज देने लायक मेडिकल किट होगा। इस किट के उपयोग का प्रशिक्षण भी कर्मियों को देना होगा।

कैंपेन चलाकर करना होगा जागरूक

सीएमओ ने सभी सीएचसी-पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों से कहा है कि वे जिस क्षेत्र में कोविड वैक्सीनेशन आयोजित किया जा रहा है वहां कैंपेन चलाकर लोगों को वैक्सीन की उपयोगिता के बारे में जानकारी दें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments