Friday, October 30, 2026
Homeअपराधदो पक्षों में खूनी संघर्ष, धारदार हथियारों से एक दूसरे पर किया...

दो पक्षों में खूनी संघर्ष, धारदार हथियारों से एक दूसरे पर किया हमला, एक की मौत

नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र में रमजान के पहले दिन दो पक्षों में हुई कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर धारदार हथियारों से हमला किया, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। गंभीर घायल दो लोगों को इलाज के लिए हल्द्वानी रेफर किया गया। इसमें एक व्यक्ति की रास्ते में मौत हो गई। खूनी संघर्ष के बाद क्षेत्र में बने तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दी है। विवाद का कारण पता नहीं चल सका है।तल्लीताल के पास हरिनगर क्षेत्र (स्लॉटर हाउस) में बुधवार को पहले रोजे की नमाज के बाद शादाब और शाहिल मस्जिद से घर को जा रहे थे। मस्जिद से कुछ दूर कुछ युवकों की दोनों की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। फिर हाथापाई के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हॉकी और धारदार हथियारों से हमला शुरू कर दिया। इससे मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के शामिन अंसारी, नवाब, शाहिल, शादाब और आरिश घायल हो गए। सूचना मिलने पर तल्लीताल पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने मामला शांत कर घायलों को इलाज के लिए बीडी पांडे अस्पताल भेजा। अस्पताल में पीएमएस डॉ. केएस धामी की देखरेख में डॉक्टरों की टीम ने घायलों का प्राथमिक इलाज किया। शामिन और शादाब की हालत गंभीर होने के कारण हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। इनमें शामिन अंसारी (28) की रास्ते में एंबुलेंस में ही मौत हो गई। मृतक वेल्डिंग का काम करता था। एसओ विजय मेहता ने बताया कि हरिनगर निवासी जिशान की तहरीर पर शाहिल, आरिफ, शहाबुद्दीन, बबली और इमरान पर आईपीसी धारा 147, 148, 302, 307 (34) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। सुरक्षा की दृष्टि से स्लॉटर हाउस क्षेत्र में पुलिस तैनात कर दी गई है।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments