Thursday, May 7, 2026
Homeपौड़ी गढ़वालपैतृक गांव पंचूर पहुंच सकते हैं सीएम योगी, प्राण प्रतिष्ठा समारोह में...

पैतृक गांव पंचूर पहुंच सकते हैं सीएम योगी, प्राण प्रतिष्ठा समारोह में होंगे शामिल

यमकेश्वर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath आज गुरुवार को अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंच सकते हैं। यहां नव निर्मित हरि विष्णु पंचदेव मंदिर में चल रहे प्राण प्रतिष्ठा समारोह में उनके शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए क्षेत्र में पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

हालांकि, सीएम योगी के दौरे को लेकर प्रशासनिक अधिकारी खुलकर कुछ भी कहने से बच रहे हैं, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों को तेजी से अंतिम रूप दिया जा रहा है। गांव पंचूर और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस की गतिविधियां बढ़ गई हैं।

चार मई से चल रहा है प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव
पंचूर गांव में स्थापित हरि विष्णु पंचदेव मंदिर में चार मई से प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। धार्मिक अनुष्ठानों और पूजा-पाठ के बीच यह समारोह शुक्रवार को संपन्न होगा। संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम गांव पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ी पंचूर की पहचान
गौरतलब है कि पंचूर गांव उत्तराखंड के Yamkeshwar क्षेत्र में स्थित है और यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पैतृक गांव है। उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद पंचूर और यमकेश्वर क्षेत्र की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूत हुई है। मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर स्थानीय लोगों में भी उत्साह का माहौल बना हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments