Saturday, October 31, 2026
Homeपौड़ी गढ़वालसीएम धामी के श्रीनगर दौरे को लेकर सुरक्षा कड़ी, शहर के आंतरिक...

सीएम धामी के श्रीनगर दौरे को लेकर सुरक्षा कड़ी, शहर के आंतरिक मार्गों पर बैरिकेडिंग

श्रीनगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शनिवार को प्रस्तावित श्रीनगर दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए शहर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जा रही है। इसके तहत आंतरिक मार्गों पर बैरिकेडिंग की जा रही है, ताकि आवागमन को व्यवस्थित रखने के साथ सुरक्षा व्यवस्था भी बनाए रखी जा सके।

श्रीयंत्र टापू में विकास योजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान श्रीयंत्र टापू में नगर निगम की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वह रोडवेज बस अड्डे से रामलीला मैदान तक आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

प्रमुख मार्गों पर पुलिस की निगरानी

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने शहर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है। प्रमुख मार्गों और कार्यक्रम स्थलों के आसपास विशेष निगरानी रखी जा रही है। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए भी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं।

प्रशासन का प्रयास है कि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के साथ आम लोगों की आवाजाही भी व्यवस्थित बनी रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments