Friday, April 24, 2026
Homeपौड़ी गढ़वालश्रीनगर में “सूर्य देवभूमि चैलेंज 2.0” के समापन समारोह में पहुंचे पुष्कर...

श्रीनगर में “सूर्य देवभूमि चैलेंज 2.0” के समापन समारोह में पहुंचे पुष्कर सिंह धामी, सेना और छात्रों ने किया भव्य स्वागत

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज श्रीनगर स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के चौरास परिसर में आयोजित “सूर्य देवभूमि चैलेंज 2.0” प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए।

समारोह के दौरान सेना के जवानों और विश्वविद्यालय के छात्रों ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में युवाओं के उत्साह और देशभक्ति की भावना साफ झलकती नजर आई।

मुख्यमंत्री धामी ने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में अनुशासन, साहस और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने सेना के जवानों के योगदान को भी सराहा और युवाओं को उनसे प्रेरणा लेने की बात कही।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र, शिक्षक और स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिससे कार्यक्रम का माहौल बेहद उत्साहपूर्ण बना रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments