Thursday, September 10, 2026
Homeपिथौरागढ़मल्ला जोहार में क्षतिग्रस्त पुलिया बनी आवाजाही का संकट, लकड़ी के लट्ठे...

मल्ला जोहार में क्षतिग्रस्त पुलिया बनी आवाजाही का संकट, लकड़ी के लट्ठे के सहारे नदी पार कर रहे ग्रामीण

पिथौरागढ़। चीन सीमा से लगे मुनस्यारी तहसील के उच्च हिमालयी क्षेत्र मल्ला जोहार में वर्षा के चलते सुमतू से टोला और खिलाच को जोड़ने वाली पैदल पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिया टूटने के बाद ग्रामीण नदी पर रखे लकड़ी के लट्ठे के सहारे आवाजाही करने को मजबूर हैं। इससे कभी भी बड़ा हादसा होने का खतरा बना हुआ है।

पुलिया क्षतिग्रस्त होने से स्थानीय लोगों के साथ माइग्रेशन में गए परिवारों और भेड़पालकों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है। लोगों को नदी पार करने में काफी जोखिम उठाना पड़ रहा है। भेड़पालकों को अपने पशुओं के साथ आवागमन में सबसे अधिक परेशानी हो रही है।

क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य मदकोट भावना दानू ने जिलाधिकारी पिथौरागढ़ से मामले का तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है। उन्होंने संबंधित विभाग को निर्देशित कर क्षतिग्रस्त पुलिया की जल्द मरम्मत कराने और आवाजाही सुचारू करने की मांग की, ताकि ग्रामीणों, माइग्रेशन में गए परिवारों और भेड़पालकों को राहत मिल सके।

नंदाष्टमी से पहले पुलिया दुरुस्त करने की मांग

मल्ला जोहार में नंदाष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। पर्व नजदीक होने के कारण बाहर रहने वाले ग्रामीण भी अपने गांवों में पहुंचने लगते हैं। वहीं अगले माह के पहले पखवाड़े में माइग्रेशन पर गए ग्रामीणों के मुनस्यारी की ओर लौटने की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि पुलिया का निर्माण समय पर नहीं हुआ तो माइग्रेशन प्रभावित हो सकता है। उच्च हिमालयी क्षेत्र में हिमपात शुरू होने के बाद हालात और गंभीर होने की आशंका है। ऐसे में ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पुलिया की मरम्मत कराने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments