पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, 25 अक्टूबर को पिथौरागढ़ के एक दिवसीय दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री सुबह गुंजी पहुंचे, जहां वह आदि कैलास परिक्रमा रन-2.0 कार्यक्रम में शामिल होकर विजेताओं को पुरस्कार वितरित करेंगे।
रामलीला मैदान में जनसभा को करेंगे संबोधित
मुख्यमंत्री पिथौरागढ़ के रामलीला मैदान में प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनेंगे। इसके बाद विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। साथ ही जनसभा को संबोधित कर क्षेत्र के लोगों से संवाद करेंगे।
नेत्र चिकित्सालय और मेडिकल कॉलेज का करेंगे निरीक्षण
सीएम धामी सीमांत सेवा फाउंडेशन की ओर से संचालित सीमांत नेत्र चिकित्सालय, घंटाकरण में ऑप्टिकल बायोमीटर का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही चिकित्सालय का निरीक्षण भी करेंगे।
मुख्यमंत्री चंडाक स्थित बाबू जगजीवन राम मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण कर वहां चल रहे कार्यों और व्यवस्थाओं का जायजा भी लेंगे। मुख्यमंत्री के इस दौरे को सीमांत क्षेत्र में विकास कार्यों और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

.jpeg)
.jpeg)

