Friday, April 24, 2026
Homeपिथौरागढ़सिक्किम में हिमस्खलन का शिकार हुआ पिथौरागढ़ का जवान, पार्थिव शरीर पहुंचते...

सिक्किम में हिमस्खलन का शिकार हुआ पिथौरागढ़ का जवान, पार्थिव शरीर पहुंचते ही गांव में मातम

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के गनकोट गांव निवासी 27 वर्षीय जवान का पार्थिव शरीर शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे उनके घर पहुंचा। जवान की कुछ दिन पहले सिक्किम में हिमस्खलन (एवलांच) की चपेट में आने से मौत हो गई थी।

पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया। बलिदानी जवान को अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में लोग उनके घर पर जुटे।

इसके बाद जवान की अंतिम यात्रा निकाली गई, जिसमें “भारत माता की जय” के नारों के साथ लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। जवान का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments