Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedगैस सिलिंडर की किल्लत पर फूटा गुस्सा, शिमला बाईपास पर एक घंटे...

गैस सिलिंडर की किल्लत पर फूटा गुस्सा, शिमला बाईपास पर एक घंटे जाम

गैस सिलिंडर नहीं मिलने से नाराज लोगों ने देहरादून के शिमला बाईपास पर जाम लगा दिया। इस दौरान करीब एक घंटे तक यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

मामला नया गांव चौकी क्षेत्र का है, जहां बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए और गैस एजेंसी संचालकों व आपूर्ति विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों का आरोप है कि उन्हें समय पर गैस सिलिंडर उपलब्ध नहीं हो रहे हैं, जिससे रोजमर्रा की दिक्कतें बढ़ गई हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन भीड़ को नियंत्रित करना आसान नहीं रहा। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया और यातायात सुचारु कराया। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द ही समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments