Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में बंजी जंपिंग के लिए बनेगी नई नियमावली, एक महीने में...

उत्तराखंड में बंजी जंपिंग के लिए बनेगी नई नियमावली, एक महीने में लागू होंगे सख्त सुरक्षा मानक

उत्तराखंड के देवप्रयाग, तपोवन और ऋषिकेश जैसे क्षेत्र एडवेंचर स्पोर्ट्स, खासकर बंजी जंपिंग के प्रमुख केंद्र बनकर उभरे हैं। लेकिन हाल के दिनों में हुई कुछ दुखद घटनाओं ने पर्यटकों की सुरक्षा और एडवेंचर गतिविधियों का संचालन करने वाले ऑपरेटरों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इसके बाद शासन ने अब बंजी जंपिंग के लिए नई और सख्त नियमावली लागू करने की तैयारी शुरू कर दी है।

पर्यटन सचिव धीरज गबर्याल ने बताया कि उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड की ओर से बंजी जंपिंग से संबंधित नई गाइडलाइंस और नियमावली तैयार की जा रही है। इसके लिए देश-विदेश के विशेषज्ञों और सभी संबंधित पक्षों से सुझाव लिए गए हैं, ताकि एडवेंचर सेक्टर को मजबूत कानूनी और सुरक्षा मानकों के दायरे में लाया जा सके।

उन्होंने कहा कि नई नियमावली का मुख्य उद्देश्य पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और एडवेंचर गतिविधियों के संचालन में पारदर्शिता व जवाबदेही तय करना है। इसके तहत सुरक्षा उपकरणों की गुणवत्ता, प्रशिक्षित स्टाफ, आपातकालीन व्यवस्था और नियमित निरीक्षण जैसे पहलुओं को अनिवार्य किया जाएगा।

पर्यटन विभाग के अनुसार यह नई नियमावली अगले एक महीने के भीतर लागू कर दी जाएगी। माना जा रहा है कि इसके लागू होने के बाद राज्य में एडवेंचर स्पोर्ट्स गतिविधियां अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संचालित हो सकेंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments