Tuesday, April 28, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का ऑरेंज...

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। राज्य में बढ़ती गर्मी के बीच अब राहत के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार से प्रदेश के कई जिलों में मौसम बदल सकता है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

केंद्र ने उत्तरकाशी, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश, ओलावृष्टि और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। साथ ही 4400 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है।

अन्य पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं, जबकि मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में भी बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस बदलाव का असर पूरे प्रदेश के तापमान पर पड़ेगा। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।

राजधानी देहरादून में भी मौसम का असर दिखाई देगा। यहां आंशिक रूप से बादल छाए रहने, हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान लगभग 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार 3 मई तक प्रदेशभर में मौसम का यही बदला हुआ रुख बने रहने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments