Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में मौसम का कहर जारी, पर्वतीय जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का ऑरेंज...

उत्तराखंड में मौसम का कहर जारी, पर्वतीय जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में मौसम का मिजाज लगातार बिगड़ा हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार, 13 मई को राज्य के कई पहाड़ी जिलों में तेज बारिश, ओलावृष्टि और तूफान को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ बिजली चमकने, ओलावृष्टि होने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया कि 4200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक 18 मई तक प्रदेशभर में मौसम का यही रुख बना रह सकता है। प्रशासन ने लोगों, खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वालों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments