देहरादून। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami की अध्यक्षता में बुधवार को राज्य मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी।
सूत्रों के अनुसार स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास, कृषि, बागवानी और शहरी विकास विभाग से संबंधित प्रस्ताव कैबिनेट के समक्ष रखे जाएंगे। इन प्रस्तावों पर मंत्रिमंडल की मुहर लगने की संभावना जताई जा रही है।
इसके अलावा कार्मिक विभाग की ओर से कर्मचारियों से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी कैबिनेट बैठक में प्रस्तुत किए जाएंगे। बैठक में कई नीतिगत फैसले लिए जाने की उम्मीद है, जिनका सीधा असर आम जनता और सरकारी कर्मचारियों पर पड़ सकता है।
कैबिनेट बैठक को लेकर शासन स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और विभिन्न विभागों ने अपने प्रस्ताव अंतिम रूप से तैयार कर लिए हैं।

