Tuesday, August 11, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड के 12 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा, आपदा तंत्र अलर्ट

उत्तराखंड के 12 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा, आपदा तंत्र अलर्ट

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए फ्लैश फ्लड का जोखिम जताया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के हाइड्रोमेट डिवीजन स्थित फ्लैश फ्लड गाइडेंस सेल की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार 11 अगस्त की शाम 5:30 बजे तक प्रदेश के 12 जिलों के कुछ जलग्रहण क्षेत्रों और आसपास के इलाकों में कम से मध्यम स्तर की आकस्मिक बाढ़ का खतरा बना हुआ है।

बुलेटिन के मुताबिक अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, टिहरी गढ़वाल, हरिद्वार, नैनीताल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और पौड़ी गढ़वाल में कुछ स्थानों पर फ्लैश फ्लड की स्थिति बन सकती है। बारिश के चलते निचले इलाकों में सतही जल बहाव बढ़ने के साथ जलभराव की समस्या भी सामने आ सकती है।

आपदा तंत्र अलर्ट मोड पर

सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने बताया कि मौसम विभाग और अन्य तकनीकी संस्थानों से मिल रही पूर्व चेतावनियों के आधार पर राज्य का आपदा प्रबंधन तंत्र पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। उन्होंने कहा कि संभावित आकस्मिक बाढ़, जलभराव, भूस्खलन और नदी-नालों में अचानक जलस्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन और संबंधित विभागों को स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार जरूरी एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।

संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है। साथ ही किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के लिए संबंधित एजेंसियों को तैयार रखा गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments