Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरपिछले पांच साल में दुनियाभर में भारत का बढ़ा कद; विदेश मंत्री...

पिछले पांच साल में दुनियाभर में भारत का बढ़ा कद; विदेश मंत्री जयशंकर

दिल्ली। भारत के नए विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि भारत में ज्यादातर लोगों ने माना कि पिछले पांच साल में विश्व में भारत का कद बढ़ा है। दिल्ली में एक कार्यक्रम में विदेश मंत्री ने कहा कि सरकार ने भारत में बदलाव की उम्मीद को जीवित रखा है और शायद इसे मजबूत ही किया है।

उन्होंने कहा कि ग्लोबलाइजेशन इस वक्त तनाव में है। ग्लोबलाइजेशन की कई मान्यताओं, ग्लोबल सप्लाई चेन, मोबिलिटी ऑफ टैलंट, मार्केट ऐक्सेस, इन सभी मान्यताओं को अब हम एक ही डिग्री के लिए विश्वास के साथ बना सकते हैं।

उन्होंने आर्थिक परिवर्तन पर कहा कि अगर हम इसे बढ़ावा देना चाहते हैं तो उनके मुताबिक भारतीय विदेश नीति के लिए इसके बाहरी पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। साथ ही साझेदारी और तंत्र बनाना भी एक बड़ी जिम्मेदारी है, जो देश के बाहर भारतीय व्यापार को अपना व्यापार करने में मदद करता है। उन्होने कहा कि यदि हम आर्थिक विकास को आगे बढ़ाना चाहते हैं तो भारतीय विदेश नीति को इसके बाह्य पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करना होगा।

विदेश मंत्री ने आगे कहा, ‘दूसरा परिवर्तन, जो मैं कहना चाहूंगा वो है दुनियाभर में आपने व्यापक रूप से राष्ट्रवाद का विकास किया है और कारण बहुत जटिल हैं। राष्ट्रवाद को कई स्थानों पर चुनावी रूप से मान्य किया गया है। यह हर जगह अलग-अलग है लेकिन कहीं न कहीं इसका संदेश एक है।’

उन्होंने कहा कि दीर्घकालिक परिवर्तन वास्तव में वैश्विक पुनरू संतुलन की तरह है, जिसका इसका सबसे तेज प्रभाव पर पड़ा, इसीलिए चीन आज विकास की राह पर है, कुछ हद तक भारत पर भी इसका असर पड़ा है। लेकिन कुल मिलाकर यदि आप इसे 20 वर्ष की समय सीमा में देखते हैं, तो यह वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं में बहुत स्पष्ट बदलाव का संकेत है।

उन्होंने आगे कहा कि मुझे एक हफ्ते से भी कम समय हुआ मंत्री बने लेकिन मैं वित्त और वाणिज्य मंत्री के साथ अधिक समय बिताया है।

पूर्व विदेश सचिव ने मंत्रालय का प्रभार संभालने के कुछ दिन बाद इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने एक संगोष्ठी में कहा, ‘विश्व में नया संतुलन’ स्थापित हो रहा है और चीन का उभार तथा कुछ हद का भारत का उभार भी इसका ‘ज्वलंत उदाहरण’ है। हम क्षेत्रीय संपर्क परियोजनाओं के माध्यम से क्षेत्र में नजदीकी ला सकते हैं।

बता दें उन्होंने 2015-18 के बीच विदेश सचिव के तौर पर सेवा दी। जयशंकर ने कहा कि विदेश मंत्रालय पर रणनीतिक महत्व वाले कार्यक्रमों के क्रियान्वयन पर ध्यान केंद्रित करने की बड़ी जिम्मेदारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments