Friday, September 11, 2026
Homeरुद्रप्रयागकेदारनाथ पैदल मार्ग पर गिरा मलबा-पत्थर, यात्रा रोकी; चीरबासा के पास आवागमन...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर गिरा मलबा-पत्थर, यात्रा रोकी; चीरबासा के पास आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम यात्रा के पैदल मार्ग पर शुक्रवार को चीरबासा हेलीपैड के समीप पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया। मार्ग बंद होने की सूचना सेक्टर अधिकारी गौरीकुंड ने सुबह करीब 11 बजे जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को दी।

यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने गौरीकुंड से केदारनाथ धाम की ओर पैदल यात्रियों की आवाजाही तत्काल रोक दी। यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया गया है। मार्ग की स्थिति सामान्य होने तक आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

मार्ग को जल्द सुचारू करने के लिए डीडीएमए की टीम मलबा और पत्थर हटाने में जुटी हुई है। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से मार्ग की स्थिति और यात्रियों की सुरक्षा पर लगातार नजर रखी जा रही है। संबंधित टीमों के साथ समन्वय कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

प्रशासन ने कहा है कि मार्ग पूरी तरह सुरक्षित और सुचारू होने के बाद ही केदारनाथ यात्रा दोबारा शुरू की जाएगी। यात्रा शुरू होने की सूचना अलग से जारी की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments