Sunday, October 11, 2026
Homeरुद्रप्रयागकेदारनाथ पैदल मार्ग पर फिर गिरा मलबा, चीरबासा में रास्ता बंद; गौरीकुंड...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर फिर गिरा मलबा, चीरबासा में रास्ता बंद; गौरीकुंड में रोके गए यात्री

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग पर शनिवार सुबह चीरबासा के पास मलबा और पत्थर गिरने से रास्ता अवरुद्ध हो गया। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने गौरीकुंड में ही यात्रियों की आवाजाही रोक दी है। मार्ग को खोलने के लिए लोक निर्माण विभाग की टीम मजदूरों की मदद से मलबा हटाने में जुटी हुई है। मौके पर पुलिस बल और बचाव दल भी तैनात हैं।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि शनिवार सुबह 7:22 बजे सेक्टर अधिकारी गौरीकुंड से चीरबासा में मार्ग अवरुद्ध होने की सूचना मिली। इसके बाद संबंधित विभागों को तत्काल सूचित कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कराई गई।

उन्होंने बताया कि मार्ग से मलबा और पत्थर हटाने का काम जारी है। यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए रास्ता सुचारू होने तक उन्हें गौरीकुंड में ही रोका गया है। आपदा नियंत्रण कक्ष से यात्रा मार्ग की लगातार निगरानी की जा रही है।

प्रशासन ने यात्रियों से सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने और मार्ग खुलने तक आगे नहीं बढ़ने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments