Friday, June 5, 2026
Homeरुद्रप्रयागकेदारनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं पर कार्रवाई का वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू...

केदारनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं पर कार्रवाई का वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ मंदिर परिसर में निकासी गेट पर श्रद्धालुओं के साथ पुलिस कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना की जांच पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी को सौंपी गई है। वहीं संबंधित पुलिसकर्मियों को ड्यूटी प्वाइंट से हटा दिया गया है।

पुलिस उपाधीक्षक विकास पुंडीर ने बताया कि कुछ श्रद्धालु निकासी गेट से मंदिर परिसर में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे। पुलिसकर्मियों द्वारा समझाने के बावजूद लोग उसी रास्ते से जाने की कोशिश करते रहे, जिससे बाहर निकल रहे श्रद्धालुओं की आवाजाही प्रभावित हो रही थी।

उन्होंने कहा कि निकासी गेट के दोनों ओर भीड़ बढ़ने से अव्यवस्था और दुर्घटना की आशंका पैदा हो गई थी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा कर्मियों ने लोगों को वहां से हटाया।

पुलिस के अनुसार घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद मामले को गंभीरता से लिया गया है। जांच की जिम्मेदारी वेद प्रकाश भट्ट को सौंपी गई है। साथ ही संबंधित पुलिसकर्मियों को जांच पूरी होने तक ड्यूटी प्वाइंट से हटा दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments