Saturday, May 23, 2026
Homeरुद्रप्रयागकेदारनाथ यात्रा मार्ग पर हादसा, पत्थर गिरने से एक की मौत, एक...

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर हादसा, पत्थर गिरने से एक की मौत, एक गंभीर घायल

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोनप्रयाग स्थित हनुमान मंदिर के पास पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक और घायल में एक नेपाली मूल का तथा एक स्थानीय व्यक्ति शामिल बताए जा रहे हैं।

घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया गया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल भेजा गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

प्रशासन ने हादसे को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर संवेदनशील स्थानों पर संचालित दुकानों और अस्थायी ढांचों को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही यात्रा मार्ग पर निगरानी बढ़ा दी गई है, ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments