Thursday, June 25, 2026
Homeरुद्रप्रयागनगरासू गुरुद्वारा प्रकरण पर उक्रांद और स्वाभिमान मोर्चा का हमला, कानून व्यवस्था...

नगरासू गुरुद्वारा प्रकरण पर उक्रांद और स्वाभिमान मोर्चा का हमला, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

रुद्रप्रयाग। नगरासू गुरुद्वारा प्रकरण को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) और उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा ने सरकार और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। दोनों संगठनों ने बुधवार को नगरासू में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि चार दिनों तक चले घटनाक्रम ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं।

स्वाभिमान मोर्चा के नेता त्रिभुवन चौहान ने कहा कि नगरासू का मामला निहंग सिख बनाम उत्तराखंड का नहीं, बल्कि दो पक्षों के बीच हुए विवाद का था, जिसकी निष्पक्ष जांच तत्काल होनी चाहिए थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग सोशल मीडिया के माध्यम से उत्तराखंड और पहाड़ी समाज के खिलाफ लगातार माहौल बिगाड़ने और लोगों को उकसाने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में शांति और सामाजिक सौहार्द बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है और किसी भी प्रकार की अराजकता को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

उक्रांद के युवा नेता आशीष नेगी ने आरोप लगाया कि जिन लोगों पर मारपीट, तोड़फोड़, पुलिस पर पथराव और हथियार लहराने जैसे आरोप लगे, उनके खिलाफ अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि एक ओर बाहरी राज्यों के जनप्रतिनिधि अपने लोगों के समर्थन में सक्रिय दिखाई दिए, जबकि स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भूमिका अपेक्षित नहीं रही।

आशीष नेगी ने कहा कि कुछ लोग लगातार पहाड़ी समाज को चुनौती देने वाले बयान दे रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका विरोध किसी धर्म या समुदाय से नहीं, बल्कि कानून व्यवस्था और उत्तराखंड के सम्मान से जुड़ा मुद्दा है।

दोनों नेताओं ने बताया कि 25 जून को कुछ संगठनों के उत्तराखंड आने की चर्चाओं के बीच वे गुरुवार सुबह नौ बजे रुद्रप्रयाग स्थित गुलाबराय मैदान में शांतिपूर्ण ढंग से एकत्र होंगे। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य किसी का विरोध नहीं, बल्कि उत्तराखंड के स्वाभिमान और सामाजिक एकता का संदेश देना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments