Tuesday, July 21, 2026
Homeरुद्रप्रयागबारिश के बीच भी जारी रही केदारनाथ यात्रा, 1,097 श्रद्धालुओं ने किए...

बारिश के बीच भी जारी रही केदारनाथ यात्रा, 1,097 श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन

रुद्रप्रयाग। मौसम विभाग के अलर्ट के बीच सोमवार को जिले में लगातार बारिश का दौर जारी रहा। एहतियात के तौर पर प्रशासन ने जिले के सभी स्कूल बंद रखे हैं। सावन के पहले सोमवार पर बारिश के बावजूद जिले के शिवालयों में सुबह से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन रजवार ने बताया कि जिले की सभी आपदा प्रबंधन टीमें अलर्ट मोड पर हैं। जिला एवं ब्लॉक स्तर पर 24 घंटे आपातकालीन कंट्रोल रूम सक्रिय रखे गए हैं और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।

पिछले 24 घंटों में ऊखीमठ में 77 मिमी, जखोली में 53 मिमी और रुद्रप्रयाग में 22 मिमी वर्षा दर्ज की गई। हालांकि, अलकनंदा, मंदाकिनी, गंगानगर और गौरीकुंड क्षेत्र की नदियों का जलस्तर फिलहाल सामान्य बना हुआ है। अलकनंदा का जलस्तर 625 मीटर (चेतावनी स्तर 626 मीटर) और मंदाकिनी का 624.15 मीटर (चेतावनी स्तर 625 मीटर) दर्ज किया गया, जो चेतावनी स्तर से नीचे है।

इस बीच, चिरबासा के पास मार्ग से बोल्डर हटाए जाने के बाद केदारनाथ पैदल यात्रा पूरी तरह सुचारू हो गई है। घोड़ा-खच्चर और पालकी सेवा भी सामान्य रूप से संचालित हो रही है। रविवार को 1,097 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। वहीं, मौजूदा यात्रा सत्र में अब तक 14,09,668 श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंच चुके हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments