Saturday, October 10, 2026
Homeरुद्रप्रयागकेदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग आज से, दोपहर तीन बजे खुलेगा पोर्टल

केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग आज से, दोपहर तीन बजे खुलेगा पोर्टल

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए हेली सेवा की बुकिंग आज से शुरू होगी। 16 अक्टूबर से 9 नवंबर तक की यात्रा के लिए श्रद्धालु टिकट बुक करा सकेंगे। इसके लिए भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) की आधिकारिक वेबसाइट पर दोपहर तीन बजे पोर्टल खोला जाएगा।

केदारनाथ हेली सेवा की देशभर के श्रद्धालुओं में काफी मांग रहती है। देश-विदेश से आने वाले बड़ी संख्या में तीर्थयात्री हेलिकॉप्टर के माध्यम से बाबा केदार के दर्शन करना चाहते हैं। यही वजह है कि बुकिंग पोर्टल खुलने के कुछ ही घंटों के भीतर टिकटों की उपलब्धता समाप्त हो जाती है। ऐसे में श्रद्धालुओं को सलाह दी जाती है कि वे समय पर पोर्टल पर पहुंचकर टिकट बुक करने की प्रक्रिया पूरी करें।

गुप्तकाशी से सबसे अधिक किराया

केदारनाथ हेली सेवा के लिए गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी हेलीपैड से आने-जाने का किराया निर्धारित किया गया है। गुप्तकाशी से केदारनाथ तक आने-जाने का किराया 12,154 रुपये, फाटा से 9,680 रुपये और सिरसी से 6,086 रुपये तय किया गया है।

पिछले वर्ष की तुलना में गुप्तकाशी से हेली सेवा के किराये में 290 रुपये और फाटा से 838 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, सिरसी हेलीपैड से हेली सेवा का किराया 2,753 रुपये कम हुआ है।

दूसरे चरण में नहीं बढ़ाया गया किराया

यात्रा के दूसरे चरण के लिए श्रद्धालुओं को किराये में राहत दी गई है। इस चरण में हेली सेवा का किराया नहीं बढ़ाया गया है। इससे केदारनाथ धाम की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को राहत मिलने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments