Tuesday, September 29, 2026
Homeरुद्रप्रयागचीरबासा में फिर आया मलबा-पत्थर, केदारनाथ पैदल यात्रा रोकी

चीरबासा में फिर आया मलबा-पत्थर, केदारनाथ पैदल यात्रा रोकी

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा के पास सोमवार को बारिश के दौरान दोबारा मलबा और पत्थर आने से रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने सोनप्रयाग और गौरीकुंड से केदारनाथ धाम की ओर यात्रियों की आवाजाही रोक दी है। वहीं, धाम से लौट रहे यात्रियों को बीच के पड़ावों पर रोक दिया गया है।

गौरीकुंड से करीब 2.5 किलोमीटर आगे चीरबासा के पास सोमवार सुबह से पैदल मार्ग के सुधारीकरण और मरम्मत का काम चल रहा था। इस दौरान केदारनाथ धाम से लौट रहे यात्रियों को भी सुरक्षित तरीके से मार्ग पार कराया जा रहा था। इसी बीच बारिश शुरू होने के बाद अचानक दोबारा मलबा और पत्थर आने से पैदल मार्ग बंद हो गया।

मार्ग सामान्य होने तक आवाजाही पर रोक

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि चीरबासा क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण पैदल मार्ग पर मलबा और पत्थर आए हैं। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए सोनप्रयाग और गौरीकुंड से आगे की यात्रा रोक दी गई है। मार्ग की स्थिति सामान्य होने के बाद ही आगे की आवाजाही को लेकर निर्णय लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। प्रशासन की ओर से यात्रियों से सोनप्रयाग और गौरीकुंड में ही रुकने तथा मार्ग सामान्य होने तक आगे नहीं बढ़ने की अपील की गई है।

मौसम खुलने पर हेली सेवा से पहुंचे यात्री

वहीं, सोमवार सुबह मौसम सामान्य होने पर हेली सेवा के माध्यम से यात्रियों को केदारनाथ धाम पहुंचाया गया। हालांकि पैदल मार्ग पर दोबारा मलबा आने के बाद प्रशासन ने पैदल यात्रा पर एहतियातन रोक लगा दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments