Monday, June 15, 2026
Homeरुद्रप्रयागबदरीनाथ-केदारनाथ पहुंचे मुकेश अंबानी, बीकेटीसी को दिए 10 करोड़ रुपये

बदरीनाथ-केदारनाथ पहुंचे मुकेश अंबानी, बीकेटीसी को दिए 10 करोड़ रुपये

उद्योगपति एवं Reliance Industries के चेयरमैन Mukesh Ambani ने सोमवार को भगवान बदरीविशाल और बाबा केदारनाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने देश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। साथ ही श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) को 10 करोड़ रुपये का दान भी दिया।

बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि मुकेश अंबानी सुबह सबसे पहले Badrinath Temple पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए। इसके बाद वह Kedarnath Temple पहुंचे और बाबा केदारनाथ के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की।

बदरी-केदारनाथ दर्शन के बाद मुकेश अंबानी ने बीकेटीसी को 10 करोड़ रुपये के दो चेक भेंट किए। इनमें बदरीनाथ धाम की व्यवस्थाओं के लिए पांच करोड़ रुपये तथा केदारनाथ धाम के लिए पांच करोड़ रुपये दिए गए।

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि अंबानी परिवार की भगवान बदरीविशाल और बाबा केदारनाथ के प्रति गहरी आस्था है। इस अवसर पर बीकेटीसी पदाधिकारियों ने मुकेश अंबानी का स्वागत कर उन्हें प्रसाद भेंट किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments