Friday, April 24, 2026
Homeटिहरीटिहरी में भालू का हमला: ग्राम प्रधान समेत तीन लोग घायल, एम्स...

टिहरी में भालू का हमला: ग्राम प्रधान समेत तीन लोग घायल, एम्स ऋषिकेश में भर्ती

टिहरी। जनपद के थौलधार ब्लॉक अंतर्गत सुल्याधार के नीचे थापली तोक में भालू के हमले की घटना सामने आई है। भालू की गतिविधियों की जानकारी लेने जंगल गए ग्राम प्रधान सहित तीन लोगों पर अचानक भालू ने हमला कर दिया, जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों में युद्धवीर सिंह रावत, वन दरोगा अजयपाल पंवार और विनोद सिंह रावत शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, ये सभी लोग भालू की मौजूदगी की सूचना मिलने पर जंगल की ओर गए थे। इसी दौरान पहले से मौजूद भालू ने उन पर हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि तीनों ने काफी देर तक साहस दिखाते हुए भालू का सामना किया और अंततः उसे वहां से खदेड़ने में सफल रहे, लेकिन इस दौरान भालू ने अपने नाखूनों से उनके शरीर पर गंभीर चोटें पहुंचाईं।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को कण्डी और कंधों के सहारे सड़क तक लाया गया। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी इसी क्षेत्र में एक महिला पर भालू ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था, जिसका उपचार भी एम्स ऋषिकेश में चल रहा है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments