Saturday, March 7, 2026
Homeटिहरीऋषिकेश गंगोत्री हाईवे बीती रात से यातायात के लिए बाधित

ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे बीती रात से यातायात के लिए बाधित

Rishikesh Gangotri highway blocked for traffic

नरेंद्रनगर। ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे बुधवार देर रात एक बजे से धौलापाणी कुंजापुरी के पास यातायात के लिए बाधित हो गया है। चट्टान से सड़क मार्ग पर भारी मात्रा में मलबा आ गिरा है। जिस कारण वाहनों का संचालन नहीं हो पा रहा है।

बीआरओ की जेसीबी आज सुबह सात बजे से मलबा साफ करने में जुट गई है। लेकिन चट्टान से लगातार मलबा गिर रहा है। अधिकारियों की मानें तो सड़क के दोपहर तक खुलने के आसार हैं।

कई इलाकों में आज भी बारिश
वहीं उत्तराखंड के कई इलाकों में आज भी बारिश हो सकती है। मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार ज्यादातर क्षेत्रों में बादल छाये रहने के अनुमान है। कुछ क्षेत्रों में गरज और चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments