Thursday, October 29, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसीएम ने नरेन्द्र नगर उप जिला चिकित्सालय कोविड केयर सेंटर का...

सीएम ने नरेन्द्र नगर उप जिला चिकित्सालय कोविड केयर सेंटर का किया निरीक्षण

देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सोमवार को नरेन्द्र नगर उप जिला चिकित्सालय (कोविड केयर सेंटर) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने फोन से अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीजों से बात कर उनका हालचाल पूछा। उन्होंने मरीजों से खान-पान एवं अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। मरीजों द्वारा अवगत कराया गया कि कोविड केयर सेंटर में चिकित्सकों द्वारा नियमित देखभाल की जा रही है। भोजन, स्वच्छता एवं अन्य व्यवस्थाएं भी अच्छी हैं।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, यतीश्वरानंद, सीडीओ टिहरी अभिषेक रोहिला, एसडीएम नरेंद्र नगर सुश्री युक्ता मिश्रा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments