Wednesday, September 9, 2026
Homeऊधमसिंहनगरकाशीपुर में दो अवैध मदरसे सील, प्रशासन की कार्रवाई से मचा हड़कंप

काशीपुर में दो अवैध मदरसे सील, प्रशासन की कार्रवाई से मचा हड़कंप

काशीपुर। प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार को बिना मान्यता के संचालित हो रहे दो मदरसों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें सील कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी विपिन सिंह कंडारी और काशीपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र चौधरी पुलिस बल के साथ अवैध रूप से संचालित मदरसों की जांच के लिए पहुंचे। टीम ने कटोराताल चौकी क्षेत्र में संचालित मदरसा मो. हनीफ सिद्धकी और कासिफ उल उलूम में जांच की।

तहसीलदार की मौजूदगी में हुई कार्रवाई के दौरान दोनों मदरसों को सील कर दिया गया। मौके पर मौजूद मदरसा प्रबंधकों मौ. रफीक और शमीम अहमद को चेतावनी दी गई कि यदि दोबारा अवैध रूप से मदरसा संचालित करने का प्रयास किया गया तो उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुंडा, आईटीआई और जसपुर थानों से अतिरिक्त पुलिस बल भी मौके पर तैनात किया गया। एएसपी स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments