Friday, July 24, 2026
Homeऊधमसिंहनगरखटीमा में 50 लोगों ने सनातन धर्म अपनाया, आठ दिनों में 203...

खटीमा में 50 लोगों ने सनातन धर्म अपनाया, आठ दिनों में 203 लोगों की हुई घर वापसी का दावा

खटीमा। ऊधम सिंह नगर जिले के खटीमा क्षेत्र के ग्राम नदन्ना में थारू जनजाति समाज के सात परिवारों के करीब 50 लोगों ने ईसाई धर्म छोड़कर सनातन धर्म अपनाने का दावा किया गया है। गांव के शिव मंदिर में शुद्धिकरण हवन-यज्ञ के बाद सभी लोगों का विधि-विधान से स्वागत किया गया। आयोजकों के अनुसार, पिछले आठ दिनों में क्षेत्र में कुल 203 लोगों ने सनातन धर्म में वापसी की है।

ग्राम प्रधान माया जोशी ने बताया कि संबंधित परिवार पूर्व में कुछ लोगों के प्रभाव में आकर ईसाई धर्म अपनाने लगे थे। उनके अनुसार, वे नियमित रूप से प्रार्थना सभाओं में शामिल होते थे, ईसाई धर्म से जुड़ी पुस्तकें पढ़ते थे और गले में क्रॉस धारण करते थे। साथ ही उन्होंने हिंदू देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना और धार्मिक परंपराओं का पालन भी बंद कर दिया था।

आयोजकों के मुताबिक, संबंधित परिवारों ने अपनी इच्छा से सनातन धर्म में लौटने का निर्णय लिया। शिव मंदिर में पंडित हरीश चंद्र जोशी के सानिध्य में शुद्धिकरण हवन, गणेश वंदना और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। इस दौरान सभी को कलावा बांधा गया, चंदन का तिलक लगाया गया, जनेऊ धारण कराई गई तथा चरणामृत और प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments