Friday, July 24, 2026
Homeदेहरादूनउत्तराखंड में 27 जुलाई से शुरू होगी अग्निवीर भर्ती, छह अगस्त तक...

उत्तराखंड में 27 जुलाई से शुरू होगी अग्निवीर भर्ती, छह अगस्त तक चलेंगे भर्ती कैंप

देहरादून। भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती रैली का कार्यक्रम जारी कर दिया है। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में 27 जुलाई से 6 अगस्त तक भर्ती कैंप आयोजित किए जाएंगे, जिनमें जेसीओ, हवलदार और अग्निवीर के विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

सेना भर्ती कार्यालय के अनुसार 27 जुलाई को धार्मिक शिक्षक (जेसीओ) और हवलदार एजुकेशन पद के लिए प्रदेश के सभी जिलों के अभ्यर्थियों की भर्ती होगी। 28 जुलाई को सिपाही टेक्निकल (नर्सिंग असिस्टेंट) और 29 जुलाई को सिपाही टेक्निकल (नर्सिंग असिस्टेंट) व सिपाही फार्मा पद के लिए भर्ती आयोजित की जाएगी।

इसके बाद 30 जुलाई को बागेश्वर, 31 जुलाई को बागेश्वर और नैनीताल, 1 अगस्त को नैनीताल, 2 अगस्त को नैनीताल और ऊधम सिंह नगर, 3 अगस्त को ऊधम सिंह नगर और अल्मोड़ा, 4 व 5 अगस्त को अल्मोड़ा तथा 6 अगस्त को अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल और ऊधम सिंह नगर में भर्ती कैंप लगाए जाएंगे।

इस बार भर्ती को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने की उम्मीद है। इसकी वजह राज्य सरकार द्वारा अग्निवीरों के लिए की गई घोषणाएं हैं। सरकार ने सेवा पूरी करने वाले अग्निवीरों को समूह ‘ग’ की सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने, स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने और व्यावसायिक प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया है। माना जा रहा है कि इन प्रावधानों से बड़ी संख्या में युवा अग्निवीर भर्ती में हिस्सा लेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments